Home » स्पोर्ट्स » IND vs PAK T20 World Cup 2026: मैच से पहले डगआउट में सांप, कोलंबो में रोमांच के साथ बारिश का भी खतरा

IND vs PAK T20 World Cup 2026: मैच से पहले डगआउट में सांप, कोलंबो में रोमांच के साथ बारिश का भी खतरा

IND vs PAK T20 World Cup 2026
IND vs PAK T20 World Cup 2026

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले ही एक चौंकाने वाली घटना ने सुर्खियां बटोर ली हैं। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में जब पाकिस्तानी टीम अभ्यास के लिए पहुंचने वाली थी, उससे ठीक पहले उनके डगआउट में एक सांप दिखाई दिया। स्टेडियम स्टाफ और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और कुछ ही देर में स्थिति को काबू में कर लिया गया। किसी खिलाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

शुक्रवार यानी 13 फरवरी की शाम कप्तान सलमान अली आगा और टीम के अन्य खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे। तभी डगआउट में हलचल मच गई। सांप को देखते ही वहां मौजूद लोग चौकन्ने हो गए।

IND vs PAK T20 World Cup 2026

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे भारत-पाक मुकाबले के ‘जहरीले’ रोमांच से जोड़ दिया। कई यूजर्स ने मजेदार मीम्स शेयर किए, तो कुछ ने इसे मैच से पहले का अपशकुन तक बता दिया। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इसे सामान्य घटना बताते हुए ज्यादा तूल नहीं दिया। मैदान के बाहर की हलचल के बीच पाकिस्तान की रणनीति भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

स्पिन विभाग में अबरार अहमद और उस्मान तारिक पर भरोसा जताया जा सकता है, जबकि तेज आक्रमण की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा संभाल सकते हैं। टीम संयोजन को लेकर अंतिम फैसला पिच और मौसम की स्थिति देखकर लिया जाएगा।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव

सबसे बड़ा सवाल ऑलराउंडर के चयन को लेकर है। भारत की संभावित टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं। ऐसे में पाकिस्तान अपने संयोजन में बदलाव कर सकता है। चर्चा है कि बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को बाहर बैठाया जा सकता है। उनकी जगह फहीम अशरफ और शादाब खान को मौका मिल सकता है। खासतौर पर शादाब की लेग स्पिन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अहम हथियार साबित हो सकती है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

कोलंबो का मौसम भी इस मुकाबले में बड़ी भूमिका निभा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना 94 प्रतिशत तक जताई जा रही है। अगर बादल मेहरबान रहे तो क्रिकेट फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश ने दखल दिया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ सकता है। अब सबकी निगाहें रविवार के इस महामुकाबले पर टिकी हैं।

Read More : T20 World Cup का सबसे यादगार मुकाबला, इन दो टीमों के बीच मैच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?