Home » उत्तराखंड » प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, फूलों से किया जाएगा स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, फूलों से किया जाएगा स्वागत

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को दौर रहने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर सौगात और स्वागत के बीच प्रधानमंत्री मोदी जनता को सफलता का मंत्र देकर जाने वाले हैं। इस दौरे के दौरान लगभग 30000 भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से स्वागत करने वाले हैं। मोदी के दौरे को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी माहौल को जो ऊचाइयांचाहिए थी उन्हें बुलंदियों पर पहुंचने का काम प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं।

उत्तराखंड पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचने वाले हैं। यहां से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए काफिला डाटकाली मंदिर तक पहुंचने वाला है। इसके साथ ही उत्तराखंड को यहां इस एक्सप्रेस वे समेत करोड़ो की सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी के स्वागत को लेकर भाजपा संगठन ने उनके स्वागत की भव्य तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक डाटकाली मंदिर से लेकर कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक भाजपा के लगभग 30000 से ज्यादा कार्यकर्ता सड़क के दोनों तरफ पीएम मोदी पर पुष्पों की वर्षा करने वाले हैं। इसके लिए देहरादून और सहारनपुर के साथ हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों के कई टन गुलाब की पंखुड़ियां का इंतजाम किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि इस रैली में लगभग भाजपा के 30000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने पांच संगठनात्मक जिलों देहरादून ग्रामीण, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की के अलावा टिहरी के नरेंद्र नगर और उत्तरकाशी से भी कार्यकर्ताओं की टीम में रैली के लिए लगा दिए हैं। इस रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी से पीएम मोदी बातचीत भी करने वाले हैं। इस चुनावी रैली का मकसद यह है कि चुनावी माहौल को नई बुलंदियों तक ले जाया जाए जिससे कि भाजपा को हैट्रिक लगाने में आसानी हो। इतना ही नहीं इस रैली की तैयारी की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के नेतृत्व में होने वाली है। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी शामिल रहने वाले हैं।

पीएम मोदी पर होगी पुष्पवर्षा

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारी की गई है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट का कहना है कि पीएम मोदी की रैली का कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहने वाला है। इनका कहना है कि सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। इस रैली के दौरान पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा की जाएगी वहीं इस शहर में डाककाली मंदिर से लेकर गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक कर से पहुंचने वाले हैं ऐसे में बताया जा रहा है कि इस दौरान बहुत दूर दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करने जा रहे हैं।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में दर्ज किया गया उछाल, जाने आज कितना चल रहा ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?