Home » स्पोर्ट्स » IND-PAK मैच पर संकट, एक मुकाबला पर टिका है टी20 वर्ल्ड कप का पूरा कारोबार

IND-PAK मैच पर संकट, एक मुकाबला पर टिका है टी20 वर्ल्ड कप का पूरा कारोबार

IND-PAK
IND-PAK

IND-PAK Match : टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं होता, बल्कि यह वो धुरी है, जिस पर पूरा टूर्नामेंट घूमता है। क्रिकेट की दुनिया में शायद ही कोई और मैच हो, जो एक साथ दर्शक, पैसा और ग्लोबल ध्यान खींच लाता हो। इसी मुकाबले से वर्ल्ड कप को आर्थिक ताकत मिलती है और इसी के भरोसे ब्रॉडकास्टर्स से लेकर छोटे क्रिकेट बोर्ड तक अपनी योजनाएं बनाते हैं। यह फैसला खेल से ज्यादा राजनीति से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन इसके असर राजनीति से कहीं आगे जाने वाले हैं।

1 फरवरी 2026 की शाम पाकिस्तान सरकार ने टीम को वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से इनकार कर दिया। 15 फरवरी को तय भारत-पाक मैच से पीछे हटने के इस संकेत ने क्रिकेट जगत में बेचैनी बढ़ा दी।

IND-PAK मैच पर संकट

आईसीसी का रुख इस मुद्दे पर बेहद सख्त नजर आया। यह विवाद खेल भावना का नहीं, बल्कि उस आर्थिक ढांचे का है, जिस पर पूरी वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था टिकी है। आईसीसी जानती है कि अगर यह मुकाबला नहीं हुआ, तो नुकसान सिर्फ एक बोर्ड को नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम को झेलना पड़ेगा। भारत-पाक मैच को क्रिकेट की दुनिया का पावर इंजन कहा जाता है। इसके बिना ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सर्स और यहां तक कि कई क्रिकेट बोर्ड्स की कमाई की गणित गड़बड़ा जाती है। अनुमान है कि इस एक मैच से जुड़ा कुल कारोबार करीब 500 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाता है।

4500 करोड़ का खेल

आर्थिक नजरिए से देखें तो भारत-पाक टी20 मुकाबले की कीमत करीब 4500 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इसमें टिकट बिक्री से लेकर टीवी अधिकार, डिजिटल व्यूअरशिप और ब्रांड स्पॉन्सरशिप शामिल हैं। दुनिया में कोई दूसरा क्रिकेट मैच इतनी बड़ी रकम को एक साथ आकर्षित नहीं करता। जब यह मैच टीवी या मोबाइल पर आता है, तो विज्ञापन स्लॉट सोने के भाव बिकते हैं। सिर्फ 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए कंपनियां 25 से 40 लाख रुपये तक चुकाती हैं। अनुमान है कि विज्ञापनों से ही इस एक मुकाबले में करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है।

ब्रॉडकास्टर्स के लिए बड़ा झटका

अगर यह मैच नहीं हुआ, तो सबसे पहला झटका ब्रॉडकास्टर्स को लगेगा। जियो-स्टार जैसे बड़े नेटवर्क्स ने करोड़ों रुपये इसी मुकाबले की टीआरपी और विज्ञापन के भरोसे लगाए हैं। मैच रद्द होने की स्थिति में वे आईसीसी से हर्जाने या रिफंड की मांग कर सकते हैं, जिससे कानूनी और आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी। भारत के लिए यह झटका झेलना संभव है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए हालात कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। पीसीबी को आईसीसी के कुल राजस्व का करीब 5.75 प्रतिशत हिस्सा मिलता है। टूर्नामेंट के अहम मैच से हटना समझौतों के उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है, जिससे जुर्माना और अतिरिक्त नुकसान तय माना जा रहा है।

छोटे देशों पर भी पड़ेगा असर

आईसीसी की कमाई से ही आयरलैंड, नीदरलैंड्स, अफगानिस्तान जैसे छोटे क्रिकेट बोर्ड्स का बजट चलता है। भारत-पाक मैच नहीं होने का मतलब है आईसीसी की आय में सीधी गिरावट। इसका असर इन छोटे देशों के क्रिकेट ढांचे, खिलाड़ियों के विकास और घरेलू टूर्नामेंट्स पर पड़ेगा। बता दें कि इस एक फैसले से पूरी वैश्विक व्यवस्था हिल सकती है, और यही वजह है कि आईसीसी और तमाम बोर्ड्स इस मुद्दे को बेहद संवेदनशील मान रहे हैं।

क्रिकेट की आर्थिक रीढ़

भारत-पाक मुकाबला आज के दौर में क्रिकेट की आर्थिक रीढ़ बन चुका है। इसे नजरअंदाज करना आसान नहीं, क्योंकि इसका असर स्टेडियम से निकलकर टीवी स्क्रीन, विज्ञापन बाजार और छोटे क्रिकेट देशों तक जाता है। अगर राजनीति के कारण यह मैच नहीं होता, तो आईसीसी को भविष्य में टूर्नामेंट मॉडल पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। क्रिकेट की सेहत के लिए जरूरी है कि खेल को राजनीति से ऊपर रखा जाए, वरना नुकसान सबका होगा।

Read More : Sunil Gavaskar ने अंपायर को सख्ती बरतने की दी सलाह, पढ़ें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?