Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow में सीएम योगी ने सरकारी आवास से शुरू की तिरंगा यात्रा, लोकभवन तक जाएगा काफिला

Lucknow में सीएम योगी ने सरकारी आवास से शुरू की तिरंगा यात्रा, लोकभवन तक जाएगा काफिला

Lucknow News : लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के कई पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग भी पहुंचे। यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने पंकज चौधरी और अन्य प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी ली। यात्रा की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अवसर बेहद खास है, क्योंकि 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झंडा संहिता में बदलाव किए गए, जिससे आम नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकें। मुख्यमंत्री ने लोगों से तिरंगे के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।

Lucknow News

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था और मामला अदालत तक पहुंचा था। उन्होंने कहा कि अब देश के नागरिक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने तिरंगे को देश के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। तिरंगा यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मां भारती का जयघोष करेंगे और देश के अमर बलिदानियों को नमन करेंगे। भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस तक प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

15 अगस्त तक होंगे कई कार्यक्रम

अभियान के तहत 10, 11 और 12 अगस्त को प्रदेश के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों और अन्य स्थानों पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस के तहत मौन जुलूस और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Read More : MCU भोपाल में छात्र संघ चुनाव की मांग, विद्यार्थी ने कुलगुरु को लिखा पत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?