Weather News:- मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है ऐसे में गर्म हवाओं का अटैक चलता नजर आ रहा है। कई जिलों में तापमान लगभग 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है और 11 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले महीने बारिश के चलते परेशान थे लेकिन जैसे ही बारिश से राहत मिली तेज गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया।
फिलहाल मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना तांडव मचा दिया है ऐसे में गर्म हवाओं का रुख देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, उज्जैन और आसपास के सभी इलाकों में लू का असर देखने को मिल रहा है ऐसे में मौसम विभाग की माने तो 11 जिलों में हीट वेव का असर जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर रेसिंग नर्मदा पुरम छिंदवाड़ा सिवनी, रतलाम, झाबुआ धार और अलीराजपुर भी शामिल है।
कई शहरों का पारा 43 डिग्री से ऊपर
मध्यप्रदेश के कई शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में मध्य प्रदेश में कम हवाई चल रही है और अलग-अलग शहर का तापमान अलग-अलग दर्ज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम को सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया है यहां का तापमान 43.8 डिग्री से ऊपर चल रहा है। वही खजुराहो में 43.4 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है वही सीधी में 42.6 डिग्री दतिया,दमोह, सागर, टीकमगढ़ में तापमान लगभग 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम बदलने के आसार
मध्यप्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं तेज गर्मी के बीच फिर एक बार मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के आसपास ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश होने की आशंका जताई है इसका कारण पश्चिमी विक्षोंभ बताया जा रहा है।
गर्मी में सतर्क रहने की सलाह
मध्यप्रदेश में लोगों को गर्मी के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में दिन भर पानी पीते रहे दोपहर में धूप में निकलने से बचे। हल्के और सूती कपड़े ही पहने। ऐसे में बच्चो और बुजुर्गो पर खास ध्यान रखने की जरुरत है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल





