Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

Chhattisgarh Accident News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में लोगों के मन में डर बैठ गया है। कोरबा मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे के अंदर तीन सड़क दुर्घटनाएं हो गई। इन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इन घटनाओं में स्थानीय प्रशासन पुलिस और सड़क सुरक्षा विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह घटना इतनी भयानक थी कि लोगों के मन में डर बैठ चुका है इन घटनाओं के चलते कई लोग गंभीर हुए और तीन लोगों के दर्दनाक मौत हो चुकी है।

पहली घटना

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पहली घटना मंगलवार को हुई जिसमें बहरुराम रात्रि बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के रहने वाले है। बहरूराम अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे इस दौरान का कचन्दा के पास पीछे से आ रहे हैं भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी इसकी वजह से बहरूराम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी बहुत ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो चुकी अच्छी जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दूसरी घटना कटघोरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास एक तेज रफ्तार हाईवे ने एक्टिवा सवार दो लोगों को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार महिला की हालत बहुत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और घायल महिला उसी के साथ काम करती थी।

तीसरी घटना

जानकारी के मुताबिक, तीसरी घटना बुधवार के दिन हुई जब कोरबा-छुरी मार्ग पर कर गहरे नाले में जाकर घुस गई। जानकारी मिली है कि कार तेज रफ्तार से आ रहे हैं ट्रेलर से बचने की कोशिश कर रही थी इसी दौरान नियंत्रण हो जाने की वजह से सीधे नाले में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read more:- गंगा सप्तमी पर करें यह विशेष कार्य, जीवन के सभी कष्टों का होगा नाश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?