Home » स्पोर्ट्स » GT vs RCB: जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कैच बना चर्चा का केंद्र

GT vs RCB: जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कैच बना चर्चा का केंद्र

RCB vs GT
RCB vs GT

GT vs RCB : Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans के बीच खेले गए मुकाबले में एक कैच ने पूरे मैच की दिशा और चर्चा दोनों बदल दी। आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar का कैच Jason Holder ने डीप स्क्वायर लेग पर पकड़ा, लेकिन रिप्ले में गेंद के जमीन छूने को लेकर सवाल उठे। आरसीबी ने इसे साफ तौर पर गलत करार दिया और अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई।

RCB vs GT

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर लिया गया यह कैच शुरुआत से ही संदेह के घेरे में रहा। जब होल्डर कैच लेते हुए जमीन पर गिरे, तो स्लो मोशन में गेंद के हल्के से जमीन छूने के संकेत दिखाई दिए।

GT vs RCB

इसके बावजूद ऑन-फील्ड अंपायर ने पाटीदार को आउट दे दिया। इस फैसले ने मैदान पर बहस छेड़ दी और सोशल मीडिया पर भी फैंस दो खेमों में बंट गए। मैच के बाद होल्डर ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान कैच पकड़ने पर था और साथ ही वह यह भी देख रहे थे कि कहीं साथी खिलाड़ी से टकराव न हो जाए। होल्डर के मुताबिक उन्होंने गेंद को साफ तौर पर कंट्रोल में लिया और मौके को भुनाने से खुश हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन को टीम के लिए अहम बताया।

RCB की बल्लेबाजी रही फीकी

मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। पूरी टीम 19.5 ओवर में 155 रन पर सिमट गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए महज 15.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। हालांकि मैच खत्म हो चुका है, लेकिन इस कैच को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद से बचा जा सके।

Read More : SRH के सामने ढही मुंबई की दीवार, 243 रन बनाकर भी हार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?