Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें चल रही घंटों लेट

मध्यप्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें चल रही घंटों लेट

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड और कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। ठंड में अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। ठिठुरन बढ़ते जा रही है और कोहरा भी अपना असर दिख रहा है। गुरुवार यानी कि आज लगातार कई शहरों में शीतलहर बढ़ चुकी है। जिसकी वजह से 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही शीतलहर का अलर्ट भोपाल समेत पांच जिलों में जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।

इन जिलों में छा सकता है कोहरा

कई शहरों में कोहरा छा सकता है। जिसमें भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और इंदौर में शीतलहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

ठंड आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाली 19 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी जेट स्ट्रीम का प्रभाव बढ़ सकता है। जिसकी वजह से ठंड में और ज्यादा तेजी आ सकती है। आने वाले दिनों में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि ठंड और तेज होगी।

तापमान में आई गिरावट

कई शहरों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार और बुधवार की रात प्रदेश के कई शहरों में लगातार तापमान में गिरावट नजर आ रही है। मंदसौर में तापमान 3.5 डिग्री तो वही शाजापुर में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर का तापमान 4.9 डिग्री रहा तो वही भोपाल में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह कई शहरों में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

कई ट्रेनें चल रही घंटो लेट

कोहरा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते कई परेशानिया खड़ी हो रही है। ट्रेनों का भी समय बदल गया है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें घंटो लेट चल रही है। जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में आज भी नजर आई तेजी की झलक, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?