Home » उत्तर प्रदेश » UP Police Constable भर्ती के DV-PST एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

UP Police Constable भर्ती के DV-PST एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

UP Police Constable : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

जिन अभ्यर्थियों के पास मूल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति नहीं है, वे भी 10 अगस्त से बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे डीवी और पीएसटी से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

UP Police Constable

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 32,679 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 31 जुलाई को जारी किया गया। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर करीब 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड के कार्यक्रम के मुताबिक दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा का मुख्य चरण 17 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुख्य रूप से रिजर्व पुलिस लाइनों में आयोजित की जाएगी।

मूल दस्तावेज लेकर होगा पहुंचना

दस्तावेज सत्यापन में आवेदन के दौरान दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों का मूल प्रमाणपत्रों से मिलान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक दस्तावेज की एक स्वप्रमाणित छायाप्रति भी लेकर जानी होगी। निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। सत्यापन के दौरान किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज फर्जी या गलत पाए जाते हैं तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। इसके अलावा धोखाधड़ी या जाली प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों में नियमानुसार आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल वैध और सही दस्तावेजों के साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण इसके तुरंत बाद कराया जाएगा। पीएसटी में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार माप लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों और रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

Read More : Kanwar Yatra 2026: गाजियाबाद से निकली 23 फीट लंबी कांवड़, मेरठ में राहगीरों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?