Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम के असर से फिर बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम के असर से फिर बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का घना असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते 27 और 28 जनवरी को भोपाल के साथ ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश का तापमान गिर सकता है। हालांकि फिलहाल मध्यप्रदेश में तापमान 10 डिग्री से नीचे देखने को मिल रहा है।

पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अब वापस ठंड का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस उत्तर भारत में बने हुए सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बदल आने की संभावना है तो वहीं कई जिलों में हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम का बदला मिजाज

मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है 2 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसका असर 27 जनवरी को देखने को मिलेगा। इसमें कई जिलों के नाम शामिल है जैसे – भोपाल, ग्वालियर, श्योरपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

फरवरी का आगमन होगा ठंड के साथ

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके चलते फरवरी महीने की शुरुआत ही घनी ठंड के साथ होगी। फरवरी महीने में कड़ाके की ठंड वापस लौटेगी।

तापमान में आई गिरावट

तापमान में लगातार पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। बारिश और शीतलहर के कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान बताया जा रहा है।

Read More:- Realme का धांसू Buds Clip इस दिन होने जा रहा बाजार में एंटर, जाने इसकी खासियत और फीचर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?