CMF Headphone Pro : CMF ने मंगलवार को अपने नए ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन, CMF Headphone Pro को भारत में लॉन्च कर दिया। यह हेडफोन पहले सितंबर 2025 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। भारत में इसे इस महीने के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत 7,999 रुपये तय की है, जबकि शुरुआती ऑफर में 20 जनवरी से यह 6,999 रुपये में Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे रंगों में खरीद सकेंगे।
CMF Headphone Pro कंपनी का पहला ANC-सपोर्टेड ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है। इसमें 40mm निकल-प्लेटेड ड्राइवर लगे हैं और यह हाइब्रिड एडैप्टिव ANC को सपोर्ट करता है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है।
CMF Headphone Pro भारत में लॉन्च
इसके अलावा हेडफोन में सिनेमा और कॉन्सर्ट जैसे स्पेशल ऑडियो मोड भी शामिल हैं। LDAC कोडेक और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ, ये हेडफोन ऑडियो क्वालिटी में बेहतरीन अनुभव देता है। CMF Headphone Pro में स्वैपेबल ईयर कुशन दिए गए हैं और यह मॉड्यूलर बिल्ड के साथ आता है। टच की बजाय फिजिकल कंट्रोल्स पर फोकस है। हेडफोन में रोलर डायल, एनर्जी स्लाइडर और कस्टमाइजेबल बटन हैं, जिनके जरिए वॉल्यूम, प्लेबैक और नॉइज कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स Nothing X ऐप के माध्यम से साउंड सेटिंग्स और पर्सनल साउंड प्रोफाइल को कस्टमाइज कर सकते हैं।
लंबा बैटरी बैकअप
कंपनी का दावा है कि हेडफोन ANC ऑफ होने पर 100 घंटे तक प्लेबैक देता है, जबकि ANC ऑन होने पर 50 घंटे का समय मिलता है। USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए केवल पांच मिनट में ANC ऑफ मोड में आठ घंटे तक सुनना संभव है। पूरी चार्जिंग केवल दो घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाती है। हेडफोन USB टाइप-C से टाइप-C केबल के जरिए स्मार्टफोन से भी चार्ज किया जा सकता है।
खासियत
CMF Headphone Pro के रोलर डायल और एनर्जी स्लाइडर जैसे टैक्टाइल कंट्रोल फीचर्स इसे उपयोग में सहज बनाते हैं। स्वैपेबल ईयर कुशन और पर्सनलाइजेशन विकल्प हेडफोन को हर यूजर के लिए अनुकूल बनाते हैं। लंबे प्लेबैक टाइम और शक्तिशाली ANC के साथ, यह हेडफोन म्यूजिक लवर्स और ट्रैवलर्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन साबित होता है।
Read More : Amazon Great Republic Day Sale 2026, स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट का मौका





