Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी आज नोएडा में देंगे 9,228 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा?

CM योगी आज नोएडा में देंगे 9,228 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा?

CM Yogi Noida Visit : मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन उनकी अगवानी करेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) के लिए रवाना होंगे, जहां उनका पहला कार्यक्रम आयोजित होगा। यमुना सिटी में मुख्यमंत्री करीब 6,750 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन निवेशों का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों और स्थानीय लोगों को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री सेक्टर-10 में एसेंट सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड की लगभग 3,220 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यहां फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई-डेंसिटी इंटरकनेक्टेड पीसीबी और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण किया जाएगा।

CM Yogi Noida Visit

इसके बाद सेक्टर-8 में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की लगभग 3,532 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास होगा। करीब 100 एकड़ में बनने वाली इस इकाई में कॉपर क्लैड लैमिनेट्स, पीसीबी असेंबली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा। यमुना सिटी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-96 स्थित नोएडा पहुंचेंगे। यहां वह 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 1,434 करोड़ रुपये की 65 नई परियोजनाओं की आधारशिला शामिल है।

कई परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सेक्टर-96 में करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए नोएडा प्राधिकरण प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा डीएससी रोड पर अगाहपुर से एनएसईजेड तक बने 5.5 किलोमीटर लंबे 608 करोड़ रुपये के एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक लोकार्पण होगा। एक्सप्रेसवे से जुड़ी सीवर लाइन परियोजनाओं और रेन वाटर ड्रेनेज सिस्टम का उद्घाटन भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा। इस दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज, सेक्टर-145 में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास, दलित प्रेरणा स्थल के सिविल एवं विद्युत अनुरक्षण कार्य, बॉटनिकल गार्डन बस डिपो के नवीनीकरण, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर निर्माण और शाहदरा ड्रेन सहित कई प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी।

करेंगे समीक्षा बैठक

लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एमएसएमई से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद वह गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ परिसर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सेक्टर-96 में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। कार्यक्रम स्थलों पर बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अंतिम जायजा भी लिया है।

Read More : UP EV Subsidy: इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर खरीदने का आखिरी मौका! 31 जुलाई तक मिल रहा 10 हजार का फायदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?