Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही ठिठुरन, कई शहरों में मचा कोहरे का कोहराम, पारा भी लुढ़का

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही ठिठुरन, कई शहरों में मचा कोहरे का कोहराम, पारा भी लुढ़का

Weather News:- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। कई जिलों में कोहरा और जबरदस्त ठंड पड़ रही है। जिसके चलते दृश्यता भी बहुत कम हो चुकी है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है साथ में कई ट्रेने तो घंटो लेट चल रही है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में ठंड जबरदस्त बढ़ गई है। वहीं कई शहरों में जैसे ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर रोड और जबलपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में नए साल की शुरुआत भी जबरदस्त ठंड के साथ होने वाली है।

कई शहरों में कोहरे का कोहराम

एमपी के कई जिलों में लगातार ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है फिलहाल तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। अब ऐसे में कई शहरों में घना कोहरा देखा गया। जिसमें खजुराहो, नौगांव, मंडला, रीवा, सतना भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम और दमोह जैसे शहरों के नाम शामिल है। इन शहरों में बहुत ही घना कोहरा देखने को मिला है। कोहरे की वजह से ठंड और सर्द हो गई है।

कोहरे से यातायात प्रभावित

कोहरे के चलते यातायात पर इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिल रहा है। कल शहरों में जैसे दिल्ली, भोपाल और उज्जैन के साथ इंदौर में आने जाने वाली ट्रेन 5 से 8 घंटे लेट चल रही है। इसमें मालवा एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस के साथ सचखंड एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों के नाम शामिल है। हालांकि शुक्रवार के दिन हालात सामान्य हो सकते हैं। ऐसा संभव है।

तापमान में गिरावट

कई शहरों में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से लगातार ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में नए साल की शुरुआत भी जबरदस्त ठंड के साथ होगी। रात का तापमान शहरों में 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। इसमें कई शहर शामिल है।

Read More:- बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी का रुख बना हुआ, जाने आज कितना हुआ भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?