Home » उत्तर प्रदेश » BJP News: लखनऊ में शर्माजी की चाय पर पहुंचे नितिन नवीन, देखें वीडियो!

BJP News: लखनऊ में शर्माजी की चाय पर पहुंचे नितिन नवीन, देखें वीडियो!

BJP News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लखनऊ के प्रसिद्ध शर्माजी की चाय की दुकान पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों के बीच चुनावी माहौल को नई धार दी। उन्होंने यहां बन-मक्खन और समोसे का स्वाद लिया तथा कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी अब पूरी तरह शुरू हो चुकी है और पार्टी ने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है।

चाय की दुकान पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि चाय देश के हर घर और हर वर्ग से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाया।

BJP News

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी इस बात का मजाक उड़ाया था, वे आज राजनीति के हाशिये पर पहुंच चुके हैं। उनका कहना था कि अब कोई भी चाय बेचने वाले का उपहास करने की हिम्मत नहीं करता। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यक्षमता के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। नितिन नवीन के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पूरी सरकार उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने के लक्ष्य के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश सबसे अहम भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में अग्रणी राज्य बनेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला लखनऊ दौरा रहा। सुबह करीब 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

42 स्थानों पर स्वागत

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 42 से अधिक स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के अनुसार स्वागत के लिए करीब 50 हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए थे। राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक लाख से अधिक पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिससे पूरे शहर में चुनावी माहौल नजर आया। दिन के अंतिम कार्यक्रम में नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचेंगे। यहां दोनों नेताओं के बीच रात्रिभोज के दौरान प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन के विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More : UP में दो दिन सुस्त रहेगा मानसून, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट; 26 जिलों में उमस और गर्मी बढ़ाएगी परेशानी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?