Home » उत्तराखंड » Bijli Mahadev Temple की टूटी सदियों पुरानी परंपरा, चौकीदार के साथ हुई मारपीट

Bijli Mahadev Temple की टूटी सदियों पुरानी परंपरा, चौकीदार के साथ हुई मारपीट

Bijli Mahadev Temple
Bijli Mahadev Temple

Bijli Mahadev Temple : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर में पहली बार सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ने की घटना सामने आई है। एक युवक ने नियमों को दरकिनार करते हुए मंदिर के बंद कपाट को जबरन खोल दिया। यह कृत्य मंदिर की धार्मिक मान्यताओं और वर्षों से चली आ रही परंपरा के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। मंदिर कमेटी के अनुसार, हर वर्ष मंदिर के कपाट करीब तीन माह तक बंद रहते हैं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती।

जब युवक को रोकने के लिए मंदिर के चौकीदार ने हस्तक्षेप किया, तो उसने चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पिटाई कर दी। इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bijli Mahadev Temple: चौकीदार से हुई मारपीट

मंदिर कमेटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मंदिर कमेटी ने इस कृत्य को आस्था से जुड़ा गंभीर उल्लंघन बताया है। कमेटी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं और भविष्य में किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष देखने को मिला। वे भी चाहते हैं कि मंदिर की परंपराओं का सम्मान किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए। वहीं, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह चंद राणा ने कहा कि पुलिस से मांग है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में इसे रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

Read More : Bijwasan Terminal पर दिखेगा विमानों की आवाजाही का नज़ारा, थीम पर हो रहा निर्माण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?