Bank Strike:- बैंक हड़ताल आज भी जारी है। 5 दिन की बैंकिंग हड़ताल समेत कई मांगों को लेकर लगभग 10:00 बजे के आसपास कई बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी इसलिए हाल में स्थित सेंट्रल बैंक के पास जमा हुए इसके बाद इन्होंने यहां पर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन कार्यों में घंटाघर तक रैली निकाली। इस रैली में उन्होंने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला।
बैंक में हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आवाहन पर मंगलवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल हुई। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियन में भाग लिया। बैंक कर्मियों की हड़ताल से काफी हद तक प्रदेश पर असर देखने को मिला पूरे प्रदेश भर में लगभग 8000 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित होता हुआ नजर आया। लोगों को लेनदेन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल का कारण
बैंक कर्मियों के हड़ताल का मुख्य कारण है की सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। बैंक कर्मियों का कहना है कि हफ्ते में 5 दिन कार्य होने चाहिए और सभी शनिवार को छुट्टी होनी चाहिए। जिसको लेकर बैंक कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि शुक्रवार तक कार्य का समय बढ़कर शनिवार को छुट्टी दी जाए जिससे ग्राहकों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों में इंद्र सिंह रावत, अनिल जैन, हेमंत मल्होत्रा, चंद्रकांत जोशी, कमल तोमर आदि शामिल है।
चार दिन रही बैंक की छुट्टी
बैंक बीते 4 दिन से बंद था। 24 जनवरी को शनिवार था और 25 जनवरी को रविवार इन दो दिन बैंक बंद रहा जिसके बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस के चलते छुट्टी थी और चौथे दिन हड़ताल की गई। जिसकी वजह से पिछले चार दिनों से बैंक बंद है। बता दे यह बैंक कर्मियों का आंदोलन बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे भेदभाव और कर्मचारियों की अपेक्षा के खिलाफ है। इस आंदोलन में जनता का विरोध बिल्कुल नहीं किया जा रहा है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव रच रहे नया इतिहास, जाने आज के ताजा बाजार भाव





