Assam CM Oath: Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। असम के राज्यपाल Lakshman Acharya ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा और सहयोगी दलों के 4 नेताओं ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें Rameswar Teli और Ajanta Neog भाजपा की ओर से शामिल रहे। वहीं सहयोगी दलों से Atul Bora और Chandan Brahma ने मंत्री पद की शपथ ली।
Assam CM Oath: शपथ समारोह में जुटे NDA के दिग्गज नेता
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Assam CM Oath: परिवार संग पहुंचे हिमंता
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान Himanta Biswa Sarma का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। असम विधानसभा चुनाव में NDA को लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत मिला है, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर से सत्ता संभाली है।
यह भी पढे़ : तमिलनाडु में AIADMK में बड़ी टूट AIADMK गुट ने CM विजय की TVK सरकार को दिया समर्थन





