Home » उत्तर प्रदेश » Agra में बाबरपुर क्षेत्र का नहीं बदलेगा नाम, अब सिर्फ सड़क होगी ‘जनकपुरी मार्ग’

Agra में बाबरपुर क्षेत्र का नहीं बदलेगा नाम, अब सिर्फ सड़क होगी ‘जनकपुरी मार्ग’

Agra News : आगरा के बाबरपुर में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव से पहले क्षेत्र का नाम बदलकर जनकपुरी रखने के प्रस्ताव में अब बदलाव कर दिया गया है। पहले पूरे बाबरपुर क्षेत्र का नाम बदलने की योजना थी लेकिन अब इसकी जगह सिर्फ बाबरपुर रोड का नाम बदलकर जनकपुरी मार्ग किया जाएगा। तकनीकी कारणों की वजह से नगर निगम को पूरे बाबरपुर क्षेत्र का नाम बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसी वजह से निगम की ओर से क्षेत्र के बजाय सड़क का नाम बदलने के संकेत दिए गए हैं। केके नगर के पार्षद वेदप्रकाश गोस्वामी ने बाबरपुर रोड का नाम बदलकर जनकपुरी मार्ग रखने का प्रस्ताव पेश किया है।

Agra News

पार्षद ने बताया कि वार्ड-88 स्थित बाबरपुर रोड पर भावना एस्टेट के नजदीक भव्य जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने मुगल शासक के नाम पर रखे गए क्षेत्र के नाम को बदलने की मांग उठाई थी। इसी मांग के आधार पर पार्षद ने बाबरपुर मार्ग का नाम बदलकर जनकपुरी मार्ग करने का प्रस्ताव मेयर हेमलता दिवाकर को सौंपा है।

प्रस्ताव फैसला शासन के हाथ

मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि यह प्रस्ताव अभी कार्यकारिणी की बैठक में पेश नहीं किया गया था इसलिए अब इसे सदन में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से नाम बदलने का प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा जाएगा और इस पर अंतिम फैसला शासन स्तर से ही लिया जाएगा।

Read More : Varanasi Court: 113 साल पुराने कचहरी के लाल भवन का होगा कायाकल्प, 2.5 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?