Vastu Tips:- हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे हमारे जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में प्रवेश करती है। अक्सर हम घर में कई प्रकार के पौधे लगाते हैं। घर में लगने वाले पौधे हमारे घर की दिशा बदल सकते हैं। अगर आप घर में कुछ पौधों को लगाते हैं तो आपको कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
घर में ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें लगाने से घर में शुभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है। लेकिन वास्तु के हिसाब से इन पौधों को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी माना जाता है। पौधों को किस दिशा में लगाना चाहिए और कैसे यह जीवन में सभी समस्याओं को समाप्त करते हैं आइए जानते हैं।
क्रासुला प्लांट
क्रासुला प्लांट एक ऐसा प्लांट है जो घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को अगर आप घर में लगाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन वास्तु के हिसाब से आपको इस प्लांट को उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाना चाहिए तभी यह आपको सही परिणाम देगा।
अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा बेहद शुभ माना जाता है और यह भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी का बेहद प्रिय पौधा होता है। इसे आप घर में लगाते हैं तो तरक्की होना तय है। अपराजिता के पौधे को घर में ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप इसे सही दिशा में लगाते हैं तो इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और उन्नति होती है।
मोगरे का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोगरे का पौधा बहुत ही आकर्षक और खुशबूदार होता है। अगर आप इसे घर में लगाते हैं तो वातावरण शांत और शुभ हो जाता है। इससे घर में चल रहे है कलेश से मुक्ति मिलती है और घर में आपसी प्रेम बना रहता है। इसे लगाने के लिए उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा का इस्तेमाल करना चाहिए। मोगरे का फूल घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है।
Read More:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर दौरे पर, आज होंगे बस्तर ओलंपिक में मौजूद





