Pradhanmantri Surakshit Matratv Abhiyan:- भारत सरकार की तरफ से हमेशा ही महिलाओं के हित में नई-नई योजनाएं चलाई जाती है। ऐसी ही एक स्कीम के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में बताया। इस स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं का चेकअप स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे। इस स्कीम के तहत हर महीने 9 तारीख को शिविर लगता है जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जाता है।
इससे महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और खासतौर पर सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित करने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है। कई सारी योजनाओं में से यह एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान है। इसके तहत महिलाओं के लिए विशेष कदम उठाया गया है। इस योजना का नाम योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान है।
विशेषज्ञ करेंगे गर्भवती महिलाओं का चेकअप
सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत महीने की हर 9 तारीख जो फिक्स की गई है। इस दिन विशेषज्ञ डॉक्टर महिलाओं का चेकअप करेंगे और सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसके जरिए सुरक्षित मातृत्व का यह अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के जरिए इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं को किसी तरह की कॉम्प्लिकेशंस ना हो।
प्राइवेट डॉक्टर करेंगे चेकअप
इस योजना के तहत चेकअप करने वाले डॉक्टर में सरकारी डॉक्टर के साथ-साथ प्राइवेट डॉक्टरों को भी रजिस्टर्ड कराया गया है। जो भी महिलाएं कामकाजी है या फिर माइग्रेट करके कहीं और सुविधा का लाभ उठा सकती है। इस योजना के तहत हाई रिस्क प्रेगनेंसी को हम डिजिटल माध्यम से ट्रैक कर लेते हैं।
आरसीएच पोर्टल के जरिए यह काम किया जाता है। इस बात को सुनिश्चित आशा कार्यकर्ता करती है कि हर गर्भवती महिलाओं का कम से कम एक बार चेकअप विशेषज्ञ के पास जाकर कराया जाए। ताकि प्रेगनेंसी में किसी प्रकार की परेशानी महिलाओं को न उठानी पड़े।
Read More:- मंदिर से लौटने पर पर क्यों नहीं धोए जाते? जाने क्या है इसके पीछे की धार्मिक वजह





