Chhattisgarh News:- आज यानी कि मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भयानक दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के दौरान तेज रफ्तार देखने को मिला है। इस दौरान घटघोरा खाना क्षेत्र के जंजीरा बायपास मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इतना भयानक था कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के दौरान जिन युवकों की मौत हुई वह आपस में दोस्त थे और यह दोनों युवक आपस में बचपन से दोस्त थे।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्ण दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हो चुकी है, जो की ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे। इस हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में लगा हुआ था लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई है। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही कटघोरा थाना की पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे यहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान यहां घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।
Read More:- वास्तु के इन नियमों से बनेगा दांपत्य जीवन खुशहाल, करना होगा यह विशेष कार्य





