Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा रविवार को देर शाम को हुआ है। इस हादसे के दौरान पांच दोस्त नदी में नहाने गए हुए थे जिसमें से दो लोगों की डूब कर मौत हो गई। यह घटना छातागढ़ के पास की कही जा रही है जहां पर यह दो युवक पानी में समाकर मौत की नींद सो गए। इस घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को पहुंचाई गई जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम में 4 घंटे में दोनों का शव बरामद करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है और इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नहाने गए थे युवक
जानकारी मिली है कि पांच दोस्त नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे पानी में चले गए वहां पर लगभग 10 से 12 फीट गहरा गढ़ा था गहराई का अंदाजा नहीं लगने की वजह से दोनों युवा पानी में डूब गए और बाहर नहीं आ पाए। हालांकि बाकी तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकाल कर आ गए जिसके बाद उन्होंने घर वालों को इस बात की जानकारी दी और उसके बाद मामले को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को बताया गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
दोनों मृतक चचेरे भाई थे
पुलिस का कहना है कि रविवार को देर शाम को दोनों दोस्तों के शव बाहर निकाल लिए गए थे। इन मृतकों में मोहम्मद फैसल उम्र 21 साल और मोहम्मद ईशांत उम्र 14 साल निवासी कैलाश नगर दुर्ग बताई जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों उम्र तक चचेरे भाई थे। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।
Read More:- केदारनाथ मंदिर सजने लगा फूलों से, जल्द खुलेंगे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट





