Home » उत्तराखंड » केदारनाथ मंदिर सजने लगा फूलों से, जल्द खुलेंगे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट

केदारनाथ मंदिर सजने लगा फूलों से, जल्द खुलेंगे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट

Uttarakhand News:- केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। जल्द ही यानी की 22 अप्रैल को श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने से पहले इसे सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ में यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। केदारपूरी को फूलों से सजाया जा रहा है। केदार बाबा की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम करने के बाद आज गौरीकुंड पर पहुंचने वाली है। डोली केदारनाथ धाम की तरफ अपने निर्धारित पड़ाव से आगे बढ़ती नजर आ रही है। वह रास्ते भर में श्रद्धालुओं में बहुत ही ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वागत की तैयारी हुई पूर्ण

गौरीकुंड में डोली के स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी जो अब पूरी हो चुकी है। कल यानी की 21 अप्रैल को केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली धाम में पहुंचने वाली है। जिसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे ते लगा अनुसार कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती का कहना है की यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी है।

होटल और धर्मशालाएं भी सजने लगी

केदारनाथ में होटल और धर्मशालाएं भी सजने की तैयारी चल रही है, जहां पर यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे और पूरी व्यवस्थाएं की जाएगी। उन्होंने बताया कि है कि इस बार यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा बहुत ही खास तरह की सुविधा की उपलब्ध कराई जा रही है जिससे कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानियां न हो।

Read More:- मध्यप्रदेश में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर, कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?