Home » उत्तर प्रदेश » Chirag Paswan का बड़ा बयान, यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है LJP; NDA को लेकर दिया बड़ा संकेत

Chirag Paswan का बड़ा बयान, यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है LJP; NDA को लेकर दिया बड़ा संकेत

Chirag Paswan

Chirag Paswan : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल अपनी ताकत बढ़ाने और नए समीकरण बनाने में जुटे हैं। बड़े गठबंधनों के बीच छोटे दल भी अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति साफ कर दी है।

Chirag Paswan

बता दें कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) केंद्र और बिहार में NDA का हिस्सा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। चिराग ने संकेत दिया है कि अगर यहां NDA के साथ सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प अपनाएगी।

Chirag Paswan

इंडिया टीवी से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन नहीं होने की स्थिति में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की स्थिति में भी यूपी में पार्टी का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगा।

चिराग पासवान इससे पहले भी साफ कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी पार्टी केंद्र और बिहार में NDA के साथ है। झारखंड में गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर उनके विधायक जीते हैं, जबकि नागालैंड में बिना गठबंधन के भी पार्टी के दो विधायक हैं।

साधा निशाना

वहीं, चिराग पासवान ने बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सामने आ रही कथित खींचतान पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे को कमजोर करने में लगे हैं और जनता उन्हें लगातार नकार रही है।

Read More : SP Election Manifesto: बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार, 6 साल में 25 लाख नौकरियां; अखिलेश यादव के बड़े चुनावी वादे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?