Home » स्पोर्ट्स » Vaibhav Suryavanshi अफगानिस्तान के खिलाफ आज रच सकते हैं इतिहास, टूट सकता है सबसे कम उम्र में रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi अफगानिस्तान के खिलाफ आज रच सकते हैं इतिहास, टूट सकता है सबसे कम उम्र में रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi : उम्र महज 15 साल, लेकिन बल्ले से बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने का हुनर। टीम इंडिया का युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में उतर सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव के पास ऐसा कारनामा करने का मौका है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में खास जगह दिला सकता है। अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Vaibhav Suryavanshi

मौजूदा रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के नाम है। उन्होंने 20 साल 161 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया था। ऐसे में वैभव के पास इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव की बल्लेबाजी का अंदाज उन्हें दूसरे युवा खिलाड़ियों से अलग बनाता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 40 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान चार शतक लगाए हैं। उनका औसत 42।82 और स्ट्राइक रेट 216।32 का रहा है। इतनी कम उम्र में यह आंकड़े उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की तस्वीर साफ करते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत तेज रन बनाने की क्षमता मानी जाती है। वह कुछ ही ओवरों में मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। दिल्ली की पिच पर अगर उनका बल्ला चल गया तो अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनौती हो सकता है। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का मौका

वैभव के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में उन्हें पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने आक्रामक खेल से पहचान बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में घरेलू मैदान पर पदार्पण उनके करियर का यादगार पड़ाव साबित हो सकता है।

भारत में भी बल्ले से मचा चुके हैं धमाल

भारत में खेले गए टी20 मुकाबलों में भी वैभव का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी समेत कुल 30 टी20 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम 1238 रन दर्ज हैं और स्ट्राइक रेट 211।98 रहा है। भारत में खेलते हुए वह तीन टी20 शतक भी लगा चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी के सामने आज सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी पारी खेलने की चुनौती नहीं है, बल्कि इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका भी है। अगर वह शतक पूरा कर लेते हैं तो सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके लिए पहली प्राथमिकता टीम इंडिया को सीरीज में मजबूत शुरुआत दिलाना होगी।

Read More : IND vs NZ 2026 Test Series: केएल राहुल की तारीफ में बोले ट्रेंट बोल्ट, बताया क्यों होंगे अहम?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?