Home » उत्तर प्रदेश » Bareilly में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे 3 हजार स्कूली बच्चे, ‘वॉक फॉर यूनिटी’ से दिया एकता का संदेश

Bareilly में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे 3 हजार स्कूली बच्चे, ‘वॉक फॉर यूनिटी’ से दिया एकता का संदेश

Bareilly News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बुधवार को ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत ‘वॉक फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें करीब तीन हजार स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और देशप्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश दिया। वॉक फॉर यूनिटी की शुरुआत डीडीपुरम स्थित शहीद चौक से हुई।

वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यात्रा शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर और सलोनी तिराहा स्थित वंदना स्वीट्स के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस शहीद चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

Bareilly News

रैली में शामिल बच्चों के हाथों में तिरंगा था और वे पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते रहे। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद बच्चों के जोश में कोई कमी नहीं आई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल समेत कई अधिकारी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जगह-जगह समाजसेवियों ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

‘हर घर तिरंगा’ लगाने की अपील

कार्यक्रम के समापन पर वन मंत्री अरुण कुमार ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देशप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को वाहन तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।

Read More : MP में मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, CM मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?