Home » उत्तर प्रदेश » Moong MSP 2026: मूंग की सरकारी खरीद शुरू, 8768 प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य; 22 सितंबर तक बेच सकेंगे किसान

Moong MSP 2026: मूंग की सरकारी खरीद शुरू, 8768 प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य; 22 सितंबर तक बेच सकेंगे किसान

Moong MSP 2026 : मूल्य समर्थन योजना के तहत जायद सीजन की मूंग की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। किसानों को उनकी मूंग की फसल का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। सरकारी खरीद के लिए जिले में नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान 22 सितंबर तक अपनी फसल बेच सकेंगे। जिलाधिकारी मनीष बंसल के मुताबिक, किसानों से मूंग खरीदने के लिए पीसीयू और पीसीएसएफ एजेंसियों के माध्यम से तहसील और विकासखंड स्तर पर क्रय केंद्र खोले गए हैं।

सभी नौ केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। इनमें पीसीयू के छह और पीसीएसएफ के तीन केंद्र शामिल हैं। मूंग की सरकारी खरीद के लिए फतेहपुर सीकरी, जगनेर, नवीन मंडी आगरा, नवीन मंडी खेरागढ़, शाहदरा (एत्मादपुर) और बटेश्वर (बाह) समेत निर्धारित केंद्रों पर व्यवस्था की गई है।

Moong MSP 2026

किसान इन केंद्रों पर पहुंचकर मूल्य समर्थन योजना के तहत अपनी उपज बेच सकते हैं। सरकारी खरीद प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित क्रय केंद्रों पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती की गई है।

यहां करें शिकायत

प्रशासन ने किसानों के लिए शिकायत की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। किसी क्रय केंद्र पर अनियमितता, खरीद में परेशानी या अन्य समस्या होने पर किसान किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 8881508310 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Read More : Lucknow University में दाखिले का एक और मौका, BBAU में आवेदन शुरू; पुनर्वास विवि की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?