Home » Uncategorized » Lucknow Railway Station पर स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ी सुरक्षा, भारी पुलिस बल किए गए तैनात

Lucknow Railway Station पर स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ी सुरक्षा, भारी पुलिस बल किए गए तैनात

Lucknow Railway Station : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए राजधानी के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। चारबाग रेलवे स्टेशन समेत लखनऊ के प्रमुख स्टेशनों पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी करेंगी।

संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ही असामाजिक तत्वों और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए महिलाओं और बच्चों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Lucknow Railway Station

स्वतंत्रता दिवस से पहले जीआरपी ने स्टेशन और आसपास सक्रिय अपराधियों की जानकारी जुटाकर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। पुराने हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित किया गया है। पुलिस टीमें उनके घर पहुंचकर सत्यापन कर रही हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर के अलावा प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और फुटपाथों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर सादी वर्दी में जवान निगरानी करेंगे। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी।

मॉक ड्रिल से परखी जा रही तैयारियां

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जीआरपी थानों को मॉक ड्रिल और ऑपरेशनल रिस्पांस टीम के जरिए अपनी तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है। चारबाग, गोमतीनगर, आलमबाग, लखनऊ सिटी और डालीगंज स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस को बताएं

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके लिए 112 नंबर या स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों से संपर्क किया जा सकता है।

Read More : Kanpur Zoo में बढ़ेगा एशियाई शेरों का कुनबा, ‘शंकर’ के लिए लाई जाएगी नई शेरनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?