Home » उत्तर प्रदेश » Agra College Law Admission 2026: बीसीआई की मंजूरी में देरी से अटके दाखिले, छात्र परेशान

Agra College Law Admission 2026: बीसीआई की मंजूरी में देरी से अटके दाखिले, छात्र परेशान

Agra College Law Admission 2026 : आगरा कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए विधि संकाय में प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से आवश्यक अनुमोदन का लंबित होना है। प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्र और अभिभावक रोज कॉलेज पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन अभी तक दाखिले की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित होने लगा है।

गुरुवार सुबह से ही आगरा कॉलेज के विधि संकाय में बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी जानकारी लेने के लिए छात्रों और अभिभावकों की भीड़ लगी रही।

Agra College Law Admission 2026

सभी का एक ही सवाल था कि ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल कब खुलेगा, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल सिर्फ इतना ही कहा जा रहा है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
शास्त्रीपुरम निवासी आमेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उनकी बहन बीए-एलएलबी में प्रवेश लेना चाहती हैं। वह पहले भी कई बार कॉलेज आकर जानकारी ले चुकी हैं। इस बार वह खुद जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन कॉलेज की ओर से दाखिले की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से छात्र परेशान हैं।

अनुमति के बाद ही होंगे दाखिले

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुमोदन के बाद ही शुरू किए जा सकते हैं। इसके लिए पिछले महीने ही बीसीआई को आवश्यक पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलेगी, कॉलेज तुरंत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देगा। प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी का असर नए शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ सकता है। छात्र और अभिभावक चाहते हैं कि बीसीआई से जल्द अनुमति मिले, ताकि दाखिले समय पर शुरू हों और पढ़ाई में अनावश्यक देरी न हो। फिलहाल सभी की निगाहें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के फैसले पर टिकी हुई हैं।

Read More : Agra का 450 साल पुराना कालीन उद्योग, गहराया संकट; युद्ध और महंगी शिपिंग ने छीने हजारों कारीगरों के रोजगार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?