Home » बिजनेस » EPS Pension 2026: न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने पर मंथन, वेतन सीमा 25 हजार करने का प्रस्ताव भी चर्चा

EPS Pension 2026: न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने पर मंथन, वेतन सीमा 25 हजार करने का प्रस्ताव भी चर्चा

EPS Pension 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और पेंशन गणना की वेतन सीमा में बदलाव को लेकर सरकार स्तर पर मंथन चल रहा है। प्रस्ताव के अनुसार न्यूनतम मासिक पेंशन को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही पेंशन गणना के लिए अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। प्रस्तावित बदलावों को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने की बात सामने आई है।

अब इस पर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। यदि कैबिनेट मंजूरी देती है तो नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू किए जा सकते हैं। इसके बाद 15,001 रुपये से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई वेतन सीमा के आधार पर पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

EPS Pension 2026

वेतन सीमा बढ़ने का सबसे बड़ा असर भविष्य में मिलने वाली पेंशन पर पड़ सकता है। मौजूदा व्यवस्था में पेंशन की गणना 15,000 रुपये तक की वेतन सीमा के आधार पर होती है। यदि यह सीमा 25,000 रुपये कर दी जाती है तो अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की पेंशन राशि भी पहले की तुलना में बढ़ सकती है। सरकार सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कंपनियों में पारदर्शिता बढ़ाने और अधिक संस्थानों को इसके दायरे में लाने पर भी काम कर रही है।

1,000 रुपये है न्यूनतम पेंशन

वर्तमान में कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये प्रतिमाह है, जो वर्ष 2014 से लागू है। पेंशनभोगी संगठनों और राष्ट्रीय संघर्ष समिति (NAC) की लंबे समय से मांग है कि इसे बढ़ाकर 7,500 रुपये किया जाए और महंगाई भत्ते (DA) से भी जोड़ा जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनभोगियों को बेहतर आर्थिक सहारा मिल सके। हालांकि, सरकार की ओर से अभी न्यूनतम पेंशन बढ़ाने या वेतन सीमा में बदलाव को लेकर कोई अंतिम आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी। ऐसे में लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Read More : Online Shopping में छिपे चार्ज पर सरकार सख्त, BookMyShow और IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लगा जुर्माना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?