Home » उत्तर प्रदेश » UP High Alert: त्योहारों और कांवड़ यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, हर गतिविधि पर पैनी नजर

UP High Alert: त्योहारों और कांवड़ यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, हर गतिविधि पर पैनी नजर

UP Security Alert : कांवड़ यात्रा, आगामी त्योहारों और उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के मद्देनजर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी कथित तौर पर आईएसआई के इशारे पर कई राज्यों में अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की है।

UP Security Alert

इन युवाओं को कथित तौर पर हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराए गए, ताकि वे आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकें। यूपी एटीएस और अन्य राज्यों की पुलिस पहले ही इस नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि उनके निशाने पर हिंदूवादी नेता और सुरक्षा बलों से जुड़े प्रतिष्ठान थे। एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं।

आयोजनों पर विशेष निगरानी

सुरक्षा एजेंसियों ने रामनगरी अयोध्या समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से कांवड़ यात्रा, त्योहारों और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसी वजह से पुलिस, एटीएस और स्थानीय प्रशासन को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : Dubai के पब्लिक टॉयलेट की सफाई देख लोग रह गए दंग, बोले- कई घरों से भी ज्यादा साफ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?