Home » राजनीति » PM Modi Mementos E-Auction 2026: 13.5 लाख की राम मूर्ति से 7.5 लाख की गोंड पेंटिंग तक, नीलाम हो रहे तोहफे

PM Modi Mementos E-Auction 2026: 13.5 लाख की राम मूर्ति से 7.5 लाख की गोंड पेंटिंग तक, नीलाम हो रहे तोहफे

PM Modi Mementos E-Auction 2026

PM Modi Mementos E-Auction 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न कार्यक्रमों में मिले खास तोहफों को एक बार फिर आम लोगों के लिए ई-नीलामी में रखा गया है। इस बार किसी की नजर भगवान राम की चांदी की मूर्ति पर है तो किसी को पारंपरिक कलाकृतियां आकर्षित कर सकती हैं। पीएम मेमेंटोज ई-नीलामी का यह आठवां संस्करण है, जिसमें कुल 1,498 स्मृति चिन्हों पर बोली लगाने का मौका मिलेगा।

PM Modi Mementos E-Auction 2026

नीलामी में सबसे ज्यादा आधार मूल्य वाली वस्तुओं में कर्नाटक से मिली भगवान राम की चांदी की मूर्ति शामिल है। इसका आधार मूल्य 13.50 लाख रुपये रखा गया है। धार्मिक और कलात्मक महत्व वाली यह मूर्ति इस बार नीलामी के लिए चुनी गई 50 खास वस्तुओं में भी शामिल है।

PM Modi Mementos E-Auction 2026

तेलंगाना की ऐतिहासिक विरासत की पहचान माने जाने वाले काकतीय कला तोरणम यानी वारंगल गेट की चांदी की प्रतिकृति भी नीलामी का हिस्सा है। इसका आधार मूल्य 9 लाख रुपये तय किया गया है। इस कलाकृति के जरिए काकतीय दौर की वास्तुकला और भारतीय शिल्प परंपरा की झलक देखने को मिलती है। नीलामी में ‘ट्री ऑफ लाइफ’ थीम पर तैयार फ्रेम वाली गोंड आर्ट पेंटिंग का आधार मूल्य 7.50 लाख रुपये है। रथ पर सवार जगन्नाथ परिवार की कलाकृति का आधार मूल्य 6 लाख रुपये और गोल्ड प्लेटेड राधा-कृष्ण आर्टवर्क का आधार मूल्य 5.40 लाख रुपये रखा गया है।

यादगार चीजें शामिल

इस बार नीलामी में केवल धार्मिक वस्तुएं ही नहीं हैं। संग्रह में भारत की पारंपरिक कारीगरी, अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपराओं और खेल उपलब्धियों से जुड़ी वस्तुएं भी शामिल की गई हैं। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों से जुड़े स्मृति चिन्ह इस संग्रह का हिस्सा हैं।

घर बैठे ऑनलाइन लगा सकेंगे बोली

इस ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोगों को आधिकारिक पीएम मेमेंटोज पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पसंद की वस्तु पर ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है। जो लोग इन स्मृति चिन्हों को सामने से देखना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शनी की व्यवस्था भी की गई है। पीएम मेमेंटोज की ई-नीलामी से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक इस पहल के जरिए एक तरफ देश की कला, विरासत और शिल्प को लोगों के सामने लाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन से जुड़े अभियान के लिए योगदान दिया जा रहा है।

52 करोड़ से ज्यादा

पीएम को मिले स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी पहले भी कई बार आयोजित की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात संस्करणों से कुल मिलाकर करीब 52 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई है। अलग-अलग वर्षों में हजारों स्मृति चिन्हों को नीलामी में रखा गया और लोगों ने इन पर ऑनलाइन बोली लगाई। आठवें संस्करण की ई-नीलामी 17 सितंबर 2026 से शुरू हुई है। इच्छुक लोग 31 अक्टूबर तक इसमें हिस्सा ले सकेंगे। यानी कला, संस्कृति और खास यादगार वस्तुओं को अपने संग्रह में शामिल करने की चाह रखने वालों के पास करीब डेढ़ महीने का मौका है। नीलामी में सफल रहने वाले व्यक्ति को जहां प्रधानमंत्री को मिले खास स्मृति चिन्ह को अपने पास रखने का अवसर मिलेगा, वहीं उसकी बोली से मिलने वाली रकम नमामि गंगे कार्यक्रम में योगदान देगी।

Read More : Ram Mandir Guidelines: पीले कपड़े और तिलक से लेकर मोबाइल तक के नियम तय, अयोध्या में पुजारियों के लिए आई नई गाइडलाइन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?