Home » उत्तर प्रदेश » UP Pension Hike: 1.18 करोड़ लोगों को बड़ी राहत! पेंशन 1500 रुपये करने की तैयारी

UP Pension Hike: 1.18 करोड़ लोगों को बड़ी राहत! पेंशन 1500 रुपये करने की तैयारी

UP Pension Hike : यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने एक बड़ा सियासी कदम उठाया है। राज्य के 1.18 करोड़ से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है जिसमें वृद्धजन विधवा निराश्रित महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल किए गए हैं। 4 अगस्त से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे जिसमें इन पेंशन योजनाओं में हर महीने 500 रुपये बढ़ाने का प्रावधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 फरवरी 2026 को विधानसभा में कहा था कि वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है इसलिए उन्हें हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलनी चाहिए।

UP Pension Hike

हालांकि, सियासी वजहों से वित्त मंत्री ने बजट सत्र में इसकी घोषणा नहीं की थी। बाद में 15 जून 2026 को विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता के नाम पत्र लिखते हुए 1500 रुपये पेंशन देने की घोषणा कर दी। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बजट का प्रावधान होने के बाद पेंशन की बढ़ी हुई राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी और अनुपूरक बजट में इसके लिए प्रावधान किया जा सकता है। वहीं दिव्यांगजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन पेंशन में भी 500 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है।

मिलेगा अतिरिक्त फंड

मेधावी छात्राओं को स्कूटी बांटने के लिए बजट 2026-27 में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था लेकिन योजना के दायरे में राज्य और प्राइवेट यूनिवर्सिटी तथा कॉलेजों की टॉप 5 फीसदी छात्राओं को शामिल किया गया है। 12 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की इन छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट 4 लीटर पेट्रोल मुफ्त रजिस्ट्रेशन और बीमा भी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 400 करोड़ रुपये की राशि कम पड़ने के कारण अनुपूरक बजट में इसके लिए अतिरिक्त फंड की मांग रखी जाएगी।

Read More : Gold Rate Today: महंगे सोने ने बदला शादी का ट्रेंड, चांदी की करधनी और भारी पायल की बढ़ी डिमांड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?