Janta Darshan : राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
Janta Darshan
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। CM योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से जनता दर्शन के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद करते हैं। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं उनके समक्ष रखते हैं। सरकार का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। जनता दर्शन कार्यक्रम को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Read More : China को टक्कर दे रहा आगरा का Brush Industry, ODOP में शामिल कराने की तेज हुई मांग




