Home » उत्तर प्रदेश » Adani Skill के साथ होगा MOU, यूपी के पॉलीटेक्निक छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग; बढ़ेंगे रोजगार

Adani Skill के साथ होगा MOU, यूपी के पॉलीटेक्निक छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग; बढ़ेंगे रोजगार

Adani Skill : उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। आईटीआई छात्रों के बाद अब पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले डिप्लोमा छात्रों को भी आधुनिक कौशल और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्राविधिक शिक्षा विभाग जल्द ही अदाणी स्किल के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) करने जा रहा है। इस पहल का मकसद छात्रों को बेहतर स्किल, डिजिटल दक्षता और उद्योगों से सीधा जुड़ाव उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सके।

प्रस्तावित समझौते के तहत अदाणी स्किल पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को नि:शुल्क कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल साक्षरता, वर्कप्लेस सेफ्टी और अन्य रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों को अदाणी समूह की विभिन्न इकाइयों में इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा।

Adani Skill

प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा, जिससे रोजगार पाने में उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में क्लासरूम, आवश्यक संसाधन और फैकल्टी उपलब्ध कराएगा। साथ ही प्रत्येक संस्थान में योजना के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। विभाग वर्तमान छात्रों के साथ-साथ पिछले दो वर्षों में पासआउट हुए डिप्लोमा छात्रों का डाटा भी अदाणी स्किल को उपलब्ध कराएगा, ताकि उन्हें भी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके।

मिलेगा सीधा लाभ

एमओयू के तहत विभिन्न सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में समय-समय पर प्लेसमेंट ड्राइव, करियर सेमिनार और इंडस्ट्री इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों को कंपनियों की कार्यशैली समझने, विशेषज्ञों से सीखने और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी। उद्योगों को भी प्रशिक्षित और तैयार तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

जल्द शुरू होगा प्लेसमेंट पोर्टल

तकनीकी शिक्षा विभाग छात्रों के लिए एक केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल भी लॉन्च करने जा रहा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने इस पोर्टल का विकास कर लिया है और डिग्री स्तर के छात्रों का डेटा पहले ही अपलोड किया जा चुका है। अब इस पोर्टल पर उद्योगों और कंपनियों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार योग्य छात्रों का सीधे चयन कर सकें। भविष्य में इस पोर्टल से डिग्री और डिप्लोमा दोनों वर्गों के छात्रों को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी।

Read More : UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, ‘आधे से कम सीटों पर नहीं होगा समझौता’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?