UP Assembly Election News : यूपी के मेरठ में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट की दौड़ ने माहौल गर्म कर दिया है। भाजपा में सबसे अधिक दावेदार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता भी जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रीय बैठकों और शक्ति प्रदर्शन के जरिए अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने में जुटे हैं।
भाजपा के भीतर लगभग हर विधानसभा सीट पर कई नेता टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरठ शहर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अलावा पंडित सुनील भराला, पीयूष शास्त्री और सरदार दलजीत सिंह भी दावेदारी जता रहे हैं।
UP Assembly Election News
मेरठ कैंट सीट पर वर्तमान विधायक अमित अग्रवाल मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनके अलावा डॉ. मयंक अग्रवाल, मुकेश सिंघल, नीरज मित्तल, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील वाधवा, अमित गर्ग मूर्ति, वरुण अग्रवाल और राजीव दीवान भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। वहीं मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर प्रमुख दावेदार हैं। उनके साथ मनोज पोसवाल, प्रवीण भड़ाना, नरेश गुर्जर एडवोकेट और पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना भी सक्रिय हैं।
ग्रामीण सीटों पर राजनीतिक सक्रियता
किठौर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अजय त्यागी, देवेंद्र गुर्जर, अश्विनी त्यागी, डॉ. संदीप त्यागी, डॉ. राहुल त्यागी, सचिन देव त्यागी और प्रदीप त्यागी प्रमुख दावेदारों में गिने जा रहे हैं। सरधना सीट पर पूर्व विधायक संगीत सोम के साथ आशीष प्रताप सिंह, उत्कर्ष पुंडीर, शिवकुमार राणा और समीर चौहान चुनावी तैयारियों में जुटे हैं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, मनिंदरपाल सिंह, संजय त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और डॉ. जेवी चिकारा सक्रिय हैं। वहीं हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अतुल कुमार, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और डॉ. मनोज जाटव भी टिकट के संभावित दावेदार माने जा रहे हैं।
महिला प्रत्याशी उतारने की चर्चा
भाजपा में इस बार मेरठ जिले की किसी एक विधानसभा सीट पर महिला उम्मीदवार उतारने की संभावना भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विशेष रूप से मेरठ शहर और मेरठ कैंट सीट को लेकर अटकलें तेज हैं। संभावित महिला दावेदारों में बीना वाधवा, शिप्रा रस्तोगी, वर्षा कौशिक, कवियत्री कोमल रस्तोगी, राखी त्यागी और संगीता पंडित के नाम सामने आ रहे हैं। साथ ही, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने परिवार की महिला सदस्यों के लिए भी Meerut assembly election, bjp ticket, meerut politics, up assembly election, bjp aspirantsकी पैरवी किए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है।
Read More : Shravasti ITI Admission 2026: भिनगा राजकीय आईटीआई में दाखिले शुरू, 4 अगस्त तक करें आवेदन





