Shah Rukh Khan : शाहरुख खान की नाइट राइडर्स फैमिली ने अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। लॉस एंजिलिस के पोंमोना स्थित Knight Riders Cricket Ground ने अपना पहला Major League Cricket मैच होस्ट किया, और इसे 2028 ओलंपिक से पहले अहम उपलब्धि माना जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ी नाइट राइडर्स ग्रुप की यह उपलब्धि सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के विस्तार तक सीमित नहीं है।
पोंमोना के Fairplex में बना Knight Riders Cricket Ground अब लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान बनेगा और वहीं से अमेरिका में क्रिकेट का नया अध्याय शुरू हुआ है। इस मैदान को 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी से भी जोड़ा जा रहा है।
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मौके को अपने लिए खास बताया और ICC chair Jay Shah तथा ICC CEO Sanjog Gupta का समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उनके संदेश में यह भी झलका कि यह मैदान सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि परिवारों, मनोरंजन और साझा यादों के लिए भी एक जगह के रूप में देखा जा रहा है।
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
MLC और Olympics के लिए अहम पड़ाव
Major League Cricket ने भी इस मैदान को अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है। MLC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लॉस एंजिलिस में पहला मुकाबला 1 जुलाई को होगा, जिसमें LA Knight Riders और Washington Freedom आमने-सामने होंगे। यह कदम 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में भी देखा जा रहा है। क्रिकेट अभी अमेरिका में मुख्यधारा का खेल नहीं है, लेकिन लॉस एंजिलिस जैसे बड़े शहर में स्थायी मैदान का बनना इस खेल के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्टेडियम 10,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता के साथ तैयार किया जा रहा है और 2028 तक इसके विस्तार की योजना भी है।
Read More : Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण के साथ जलापूर्ति होगी मजबूत, 3.69 करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन




