Home » उत्तर प्रदेश » Ganga Expressway Accident: अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत; दर्जनों घायल

Ganga Expressway Accident: अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत; दर्जनों घायल

Ganga Expressway Accident : अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पंजाब निवासी लक्ष्मण (65) और उनकी बेटी आशु (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली क्षेत्र के ढकोली निवासी लक्ष्मण सिंह का परिवार मनोना धाम से आशु का इलाज कराकर चंडीगढ़ लौट रहा था।

जैसे ही वाहन सैदनगली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। गाड़ी दीपक चला रहा था, जिसने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Ganga Expressway Accident

मैजिक के पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तीन अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। कुछ ही मिनटों में गंगा एक्सप्रेसवे पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

2 की मौत

इस हादसे में लक्ष्मण और उनकी बेटी आशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरिता (45), दीपक (38), दीपिका (30), राहुल (30), परी (5), नैतिक (3) और खुशप्रीत (4) समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के बाद कार्रवाई

सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया था। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Lucknow Railway Sabotage: पंजाब मेल को डिरेल करने की साजिश, ट्रैक पर 50 किलो लोहे का चौखट रखा गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?