Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya में राम दरबार की पहली वर्षगांठ आज, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुई रामनगरी

Ayodhya में राम दरबार की पहली वर्षगांठ आज, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुई रामनगरी

Ayodhya News : रामनगरी अयोध्या मंगलवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के रंग में रंगी नजर आई। राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। तड़के 4 बजे मंगला आरती के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद संत-महंत और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर राम दरबार को विशेष रूप से सजाया गया। पुजारियों ने वैदिक परंपरा के अनुसार भगवान का दुग्ध, पुष्प और पवित्र जल से अभिषेक किया। इस दौरान शंख, घंटों और घड़ियालों की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। अभिषेक के बाद भगवान को पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए और आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने राम दरबार के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Ayodhya में राम दरबार की पहली वर्षगांठ आज

मंदिर प्रशासन की ओर से दिनभर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दोपहर में भगवान श्रीराम को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। कथा व्यास सत्यनारायण दास और शिवम पांडेय भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित कथा का वाचन करेंगे। इसके साथ ही दक्षिण भारत से आए कलाकार विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें रामायण से जुड़े प्रसंगों का मंचन भी शामिल रहेगा।

सरयू तट पर 5051 दीपों से होगी महाआरती

गंगा दशहरा के अवसर पर इस बार सरयू तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि शाम के समय मां सरयू की 5051 बत्तियों से महाआरती उतारी जाएगी। इसके अलावा शाम 5 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम होगा, जिसमें देशभर से आए संत और कलाकार हिस्सा लेंगे। सरयू तट पर फूल बंगला झांकी भी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

गंगा दशहरा पर मनाई जा रही वर्षगांठ

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा और ज्येष्ठ शुक्ल दशमी की तिथि को लेकर पंचांगों में मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। धार्मिक मान्यताओं और निर्णय सिंधु के आधार पर ट्रस्ट ने गंगा दशहरा के दिन ही राम दरबार की पहली वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया। पिछले वर्ष 5 जून 2025 को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। रामलला के गर्भगृह के ऊपर प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित हैं।

29 मई को दुर्गा मंदिर पर होगा ध्वजारोहण

राम मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर के शिखर पर 29 मई को ध्वजारोहण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़ी कई पदाधिकारी भी आयोजन में मौजूद रहेंगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में अयोध्या में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला और भी भव्य रूप में जारी रहेगी।

Read More : Ayodhya में बनेगा ‘कचरे से कला’ थीम वाला भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?