Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में ऊर्जा बचत अभियान तेज: 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

यूपी में ऊर्जा बचत अभियान तेज: 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

UP News:
UP News:UP News:

UP News: प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बीच उत्तर प्रदेश में ऊर्जा बचत अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में करीब 70 जज साइकिल से जिला अदालत पहुंचे। जजों की साइकिलों पर “एक देश, एक संकल्प- ईंधन बचाओ” लिखे पंपलेट लगे थे।

कुशीनगर-महाराजगंज में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी

दूसरी ओर, कुशीनगर और महाराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार चौथे दिन भी बनी रही। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग बड़े-बड़े डिब्बों के साथ तेल भरवाने पहुंचे। महाराजगंज के एक युवक ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगा है, लेकिन अब तक डीजल नहीं मिल पाया। उसका कहना था कि अगर डीजल नहीं मिला तो खेती का काम प्रभावित होगा।

UP News: तेल कंपनियों ने कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य तरीके से चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक जमाखोरी से बचें।

UP News: योगी सरकार ने लागू किए सख्त ऊर्जा बचत उपाय

ऊर्जा संकट की आशंका के बीच Yogi Adityanath सरकार ने गुरुवार देर रात कई बड़े फैसले लिए। सरकारी अधिकारियों की गैर-जरूरी विदेश यात्राओं पर अगले 7 महीने तक रोक लगा दी गई है। इसके अलावा शहरों में 5 से 10 किलोमीटर के दायरे के लिए अलग साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 10 साल से ज्यादा पुराने सरकारी वाहनों, जनरेटरों और सरकारी दफ्तरों की बिजली खपत की भी जांच होगी।

ऑनलाइन होंगी सरकारी बैठकें

यूपी सरकार के विशेष सचिव प्रवीण कुमार ने निर्देश दिए कि नगर विकास विभाग की बैठकों को अधिकतम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाए। जिलों के बीच होने वाले प्रशिक्षण, सेमिनार और बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने को कहा गया है। साथ ही दफ्तरों में AC, लाइट और लिफ्ट के सीमित इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखने को कहा गया है।

पीएम मोदी की अपील के बाद लिए गए फैसले

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 और 11 मई को देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का संयमित उपयोग करने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी। इसके बाद 12 मई को यूपी सरकार ने 7 बड़े फैसले लागू किए। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के काफिलों को 50 प्रतिशत तक कम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने की सलाह दी गई।

कई पेट्रोल पंपों पर लिमिट तय

पडरौना ब्लॉक के लक्ष्मीपुर नायरा पेट्रोल पंप, सेमरा के इंडियन पेट्रोल पंप और सेमरा मठिया के भारत पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने की बात सामने आई है। महाराजगंज के सोनरा गांव निवासी अभयानंद पटेल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण उन्हें 50 किलोमीटर दूर पडरौना आना पड़ा। वहीं, एक पेट्रोल पंप कर्मचारी गोरख कुशवाहा ने बताया कि ग्राहकों को अधिकतम 2500 रुपए तक का पेट्रोल और 1200 रुपए तक का डीजल ही दिया जा रहा है।

यह भी पढे़ : ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: आरोपी पति समर्थ सिंह हिरासत में, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?