Varanasi Waterfalls : वाराणसी का नाम आते ही सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और धार्मिक आस्था का ख्याल आता है। लेकिन बनारस और इसके आसपास की खूबसूरती सिर्फ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। शहर से कुछ दूरी पर कई ऐसे झरने हैं, जहां पहुंचकर हरियाली, पहाड़ और पानी की धार मन मोह लेती है। खासकर मानसून के दौरान इन जगहों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
ऐसे में यदि आप भी अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ उत्तर प्रदेश में बारिश के सुहाने मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके लिए अंत तक हमारे आर्टिकल में बने रहें, जिससे आपको जाने से पहले काफी जानकारी मिल जाएगी। पढ़ें यहां…
Varanasi Waterfalls
चंदौली जिले में स्थित देवदारी वॉटरफॉल वाराणसी से करीब 65 किलोमीटर दूर है। चारों तरफ फैली हरियाली और चट्टानों के बीच करीब 58 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी यहां का मुख्य आकर्षण है। झरने की सफेद धार दूर से चमकती हुई नजर आती है। प्रकृति और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह शानदार विकल्प हो सकती है।
- समय: 24 घंटे
- स्थान: कैमूर हिल्स, चंदौली
- प्रवेश: नि:शुल्क
लखनिया दरी
वाराणसी से लगभग 48 किलोमीटर दूर लतीफपुर में लखनिया दरी वॉटरफॉल स्थित है। आसपास की हरियाली और शांत माहौल इसे प्रकृति प्रेमियों के बीच खास बनाता है। यहां पहुंचने के लिए कुछ दूरी तक ट्रैकिंग करनी पड़ती है, इसलिए आरामदायक और अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनना बेहतर रहेगा।
- समय: सुबह 6 बजे से शाम 6:30 बजे तक
- स्थान: एसएच-5ए, लतीफपुर
- प्रवेश: नि:शुल्क
विन्धम झरना
मिर्जापुर में स्थित विन्धम झरना वाराणसी से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह पिकनिक और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने वालों के बीच लोकप्रिय है। यहां पहाड़ी वातावरण के बीच बहता पानी मन को सुकून देता है। हालांकि झरने के पास सेल्फी या रील बनाने के लिए जोखिम उठाने से बचना चाहिए।
- समय: सुबह 6 बजे से शाम 6:30 बजे तक
- स्थान: मिर्जापुर-घोरावल रोड
- प्रवेश: नि:शुल्क
राजदरी वॉटरफॉल
चंदौली का राजदरी वॉटरफॉल वाराणसी से करीब 60 किलोमीटर दूर है। चट्टानों के बीच से गिरते पानी और आसपास की हरियाली का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आता है। यह इलाका पिकनिक के लिए भी जाना जाता है। बारिश के दौरान पानी का बहाव बढ़ सकता है, इसलिए झरने के गहरे हिस्से में जाने से बचना जरूरी है।
- समय: 24 घंटे
- स्थान: चंदौली, उत्तर प्रदेश
- प्रवेश: नि:शुल्क
टांडा वॉटरफॉल
मिर्जापुर जिले का टांडा वॉटरफॉल वाराणसी से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है। शांत वातावरण और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य यहां आने वाले पर्यटकों को अलग अनुभव देता है। मानसून के दौरान झरने में पानी बढ़ने के साथ इसका नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। वाराणसी की यात्रा में प्रकृति के करीब कुछ समय बिताना चाहते हैं तो इन जगहों को घूमने की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
जरूरी सावधानी: बारिश के मौसम में चट्टानें फिसलन भरी हो सकती हैं। झरने के तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करें।
Read More : Rashi Parivartan: 25 अगस्त से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग









