Mansson update: IMD ने 26 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान जताया, जबकि स्काईमेट ने अगस्त-सितंबर में कम बारिश की चेतावनी दी; देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में। India Meteorological Department ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य समय से पहले 26 मई तक केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है।
पिछले साल मानसून 24 मई को आया था और पूरे सीजन में देशभर में सामान्य से 8% अधिक बारिश दर्ज की गई थी। IMD के मुताबिक 2025 में देश में 937.2 मिमी बारिश हुई थी, जिसे विभाग ने “बेहद सफल मानसून सीजन” बताया था।
इस बार कमजोर पड़ सकता है मानसून
हालांकि इस साल मानसून को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। निजी मौसम एजेंसी Skymet Weather ने अनुमान जताया है कि 2026 में मानसून सामान्य से 6% कमजोर रह सकता है। एजेंसी के मुताबिक जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से बारिश में गिरावट शुरू हो सकती है। अगस्त और सितंबर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में सामान्य से कम बारिश के संकेत हैं।
Mansson update: यूपी में बारिश-आंधी बनी आफत
उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। राज्य में अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 और भदोही में 17 लोगों की जान गई। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया है।
Mansson update: देश के आधे हिस्से में हीटवेव
एक तरफ मानसून की चर्चा है, दूसरी तरफ देश का आधे से ज्यादा हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान 45°C के ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के खंडवा और यूपी के बांदा में भी भीषण गर्मी का असर दिखा।
मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की शुरुआत तेज हो सकती है, लेकिन आगे चलकर बारिश कमजोर पड़ने से खेती, जल संकट और बिजली मांग पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव और आंधी-तूफान दोनों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढे़ : PM मोदी की अपील का असर: सुप्रीम कोर्ट में वर्क फ्रॉम होम, राज्यों में घटे VIP काफिले और बढ़ीं ऑनलाइन मीटिंग्स




