Donald Trump news: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने ईरानी प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा, लेकिन वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा था। इसमें युद्ध समाप्त करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का प्रस्ताव रखा गया था।
अमेरिका ने रखी थी 14 सूत्रीय शर्तें
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने इस सप्ताह ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद लगभग 440 किलो 60% संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। इसके बदले अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने, ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां जारी करने और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने को तैयार था। हालांकि ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर पूरी तरह समझौता करने को तैयार नहीं है।
Donald Trump news: तेल बाजार में हड़कंप, ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर पार
अमेरिका द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव और संभावित नाकेबंदी से वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है। भारत समेत कई देशों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है।
Donald Trump news: लेबनान और होर्मुज में बढ़ा सैन्य तनाव
दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हालिया हमलों में 39 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मार्च से अब तक 100 से ज्यादा मेडिकल कर्मियों की जान जा चुकी है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका का दावा है कि कई जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा है। कतर, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के जहाजों को भी रुकावट और हमलों का सामना करना पड़ा।
ईरान की चेतावनी- दखल बढ़ा तो जवाब देंगे
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, फ्रांस या ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ाईं तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।इस बीच UAE और कुवैत में ड्रोन अलर्ट जारी किया गया है। UAE ने दावा किया कि उसने दो ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। खाड़ी क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव ने वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
यह भी पढे़ :PM मोदी की ‘सोना मत खरीदो’ अपील के पीछे क्या है बड़ा आर्थिक खतरा?





