Home » राजनीति » Delhi के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; बंद दरवाजों ने बढ़ाई त्रासदी

Delhi के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; बंद दरवाजों ने बढ़ाई त्रासदी

Delhi
Delhi

Delhi News : दिल्ली के Vivek Vihar इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोगों की जान आग की लपटों से नहीं बल्कि दम घुटने से गई।

Delhi

घना धुआं बिल्डिंग में तेजी से भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi के विवेक विहार में भीषण आग

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। माना जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सबसे बड़ा कारण इमारत के इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान ये दरवाजे समय पर खुल नहीं पाए, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शाहदरा के विवेक विहार में घटनास्थल पर पहुंचे जहां चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया, “दुखद घटना है। लगभग 20 लोगों की जान बचाई गई है। 9 लोग हताहत हुए हैं। घटना की जांच की जाएगी।”

लोहे की ग्रिल से घिरी थी बिल्डिंग

इमारत के पीछे और खुले हिस्सों को भी लोहे की जाली से पूरी तरह बंद किया गया था। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतें आईं। बचाव दल को अंदर पहुंचने और लोगों को बाहर निकालने में समय लगा, जो इस हादसे में भारी पड़ गया। इस घटना के बाद बिल्डिंग सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इमरजेंसी के समय खुलने वाले रास्ते और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। इस मामले में लापरवाही ने एक बड़ी त्रासदी को जन्म दिया।

जांच के आदेश

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read More : UP में आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, मिली मजबूती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?