Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में मनी प्लांट लगाना है अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में मनी प्लांट लगाना है अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में पौधे लगाना सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवाना होता है कहा जाता है कि घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि बढ़ने लगती है। इन्हीं पौधों में से एक मनी प्लांट है जिसको धन और बरकत का प्रतीक माना जाता है कहा जाता है कि इस घर में लगाने से सुख समृद्धि और धन घर की ओर खिंचा आता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। मनी प्लांट को अगर गलत दिशा में लगाया जाए तो इससे आर्थिक तंगी, नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु में कड़वाहट पैदा होने लगती है। इसीलिए मनी प्लांट को गलत दिशा में नहीं लगना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मनी प्लांट का महत्व

वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन, सौंदर्य, सुख और समृद्धि घर में आती है। सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। लेकिन इसे गलत दिशा में लगाने से इसके उल्टे प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसलिए इसको गलत दिशा में नहीं लगना चाहिए।

किस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट

वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट को गलती से भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगना चाहिए, कहा जाता है कि ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिशा का स्वामी बृहस्पति है जबकि मनी प्लांट शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसीलिए इन दोनों के बीच शत्रुता का भाव होता है। जिसकी वजह से मनी प्लांट उत्तर-पूर्व दिशा में कभी नहीं लगना चाहिए।

मनी प्लांट जमीन पर ना फैलने फैलने दे

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी जमीन पर नहीं चलने देना चाहिए कहा जाता है की वास्तु के मुताबिक यहां सुख समृद्धि का विनाश करती है। इसीलिए बिल को हमेशा ऊपर की तरफ किसी लकड़ी या किसी चीज के सहारे चढ़ाना चाहिए। इससे जैसे पौधा बढ़ता है तो तरक्की और उन्नति बढ़ने लगती है अब घर में सुख समृद्धि आती है।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में लगा आज तेजी का तड़का, जाने आज कितना चल रहा ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?