Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi ने मजदूर दिवस पर दिया ये खास संदेश, श्रमिकों को बताया विकास की असली ताकत

CM Yogi ने मजदूर दिवस पर दिया ये खास संदेश, श्रमिकों को बताया विकास की असली ताकत

CM Yogi Adityanath speaking on Ghaziabad Surya Murder Case during Bijnor public event

CM Yogi : अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और खासतौर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका बेहद अहम है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही विकास की गति तेज होती है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को नमन करते हुए उनके योगदान को समाज की नींव बताया।

सीएम योगी ने अपने संदेश में बताया कि इस अवसर पर ‘श्रमेव जयते’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।

CM Yogi

उन्होंने कहा कि श्रमिक वह ताकत हैं, जो अपने श्रम से सपनों को हकीकत में बदलते हैं और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को समाज की ‘मौन शक्ति’ बताते हुए कहा कि उनका योगदान अक्सर सामने नहीं आता, लेकिन हर निर्माण और हर उपलब्धि के पीछे उनका ही परिश्रम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को हासिल करने में श्रमिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है।

डिप्टी सीएम ने भी जताया आभार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मौके पर श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती का आधार श्रमिकों की मेहनत है। उनके अथक प्रयासों से ही राष्ट्र आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम रख रहा है। उन्होंने ‘श्रमेव जयते’ का संदेश देते हुए श्रमिकों के योगदान को सराहा। हर साल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन करोड़ों श्रमिकों को समर्पित है, जो दिन-रात मेहनत कर समाज और देश के निर्माण में जुटे रहते हैं। यह अवसर उनके अधिकारों, सम्मान और योगदान को याद करने का होता है। सरकार और समाज दोनों के लिए यह दिन श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है।

Read More : UP Assembly के विशेष सत्र से पहले सियासी संग्राम तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?