UP Govt : उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर गो-आश्रय स्थलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सरकार ने साफ किया है कि पशुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से दुरुस्त की जाएं। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर गो-आश्रय स्थलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सरकार ने साफ किया है कि पशुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से दुरुस्त की जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गो-आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें।
UP Govt का बड़ा कदम
किसी भी प्रकार की कमी सामने आने पर उसे तुरंत दूर करने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने संभावित चारा संकट को भी गंभीरता से लिया है। इसके लिए आश्रय स्थलों में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पशुओं के पोषण में कोई कमी न आए। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाली कराई गई जमीन पर हाइब्रिड नेपियर घास की बुआई की जा रही है, जिससे लंबे समय तक हरे चारे की उपलब्धता बनी रहे।
वृक्षारोपण और स्थानीय पहल
गो-आश्रय स्थलों में छायादार पेड़ लगाए जा रहे हैं, जिससे प्राकृतिक रूप से भी तापमान नियंत्रित किया जा सके। कई जिलों में प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। जौनपुर में भूसा दान करने वालों को विशेष प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि आजमगढ़, बागपत, सहारनपुर और हरदोई में कूलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रदेश में भूसा दान अभियान को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। महराजगंज, जौनपुर, बलिया, वाराणसी, एटा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट और गोरखपुर जैसे जिले इस पहल में आगे हैं। यहां जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से आश्रय स्थलों तक पर्याप्त चारा पहुंचाया जा रहा है।
राज्य सरकार ने बाकी जिलों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही पशुओं को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखा जा सकता है और बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है।
Read More : UP: पुलिस आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, CM योगी ने ली सलामी





