CM Yogi:- सीएम योगी इस भयानक गर्मी के बीच भी आज पश्चिम बंगाल में चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में आज पश्चिम बंगाल मे चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धुआंधार प्रचार करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, आज सीएम योगी की चार जनसभाएं होने जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच भी सीएम योगी अपने काम से पीछे नहीं है रहे हैं। प्रचार को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार करने निकले हैं आज आखिरी दिन है और ऐसे में सीएम योगी धुआंधार प्रचार करने वाले हैं।
कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी
उत्तरप्रदेश में भयंकर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 35 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर भी इस लिस्ट में शामिल है जहां पर गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पश्चिम बंगाल के चुनाव का आखिरी चरण
पश्चिम बंगाल का चुनाव फिलहाल अपने आखिरी चरण पर चल रहा है। इस अंतिम चरण में लगभग 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज ही है ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल में धुआंधार प्रचार करने वाले हैं। इसी दौरान वह चार चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रोड तो और जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। आज चुनाव का अंतिम चरण है ऐसे में सीएम योगी लगातार प्रचार करने वाले हैं।
Read More:- विपक्ष को घेरने की तैयारी में जुटी भाजपा सरकार, महिला आरक्षण विधायक का उठाएगी फायदा





