Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर में बिना तोड़फोड़ किए ही चमक उठेगी किस्मत, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के मुताबिक घर में बिना तोड़फोड़ किए ही चमक उठेगी किस्मत, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आपका घर भी पश्चिम दिशा की तरफ है तो ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि घर में तोड़फोड़ करके सब कुछ सही करवा दे तो यह गलत सोच रहे है। ऐसे में आप घर में बिना तोड़फोड़ किए एक अच्छी एनर्जी लेकर आ सकते हैं और घर में हमेशा के लिए पैसों से जुड़ी समस्या खत्म होने लगती है। अगर आपका घर गलत दिशा में बन गया है या घरों में कई चीज ऐसी है जो तोड़फोड़ करें बिना सही किया जा सकता है, आज हम आपको एक कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिसकी वजह से आप घर में बिना तोड़फोड़ किए इन चीजों को सही कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्य दरवाजे का रंग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर और पूर्व दिशा में अगर आपका घर है तो यह बहुत शुभ है, लेकिन अगर इस दिशा में आपका घर नहीं है बल्कि पश्चिम दिशा की तरफ है तो ऐसे में आपको मुख्य दरवाजे पर कुछ बदलाव करने होंगे जैसे मुख्य दरवाजे का रंग डार्क नहीं बल्कि लाइट होना चाहिए। ऐसे में आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी और भारीपन महसूस नहीं होगा। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

भगवान की मूर्ति लगाए

अगर आपका घर पश्चिम दिशा में बना हुआ है तो ऐसे में इस बात पर गौर कीजिए कि आपको ऐसे में घर को नेगेटिविटी से बचने के लिए और किसी की नजर ना लगे इसके लिए आपको में दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की एक तस्वीर या फिर मूर्ति लगा देना चाहिए जो कि घर की सुरक्षा करेंगे और घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।

दहलीज पर करें यह उपाय

पश्चिम दिशा में अगर आपका घर बना हुआ है तो ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि घर में नेगेटिविटी आ सकती है। इसके लिए आप घर की दहलीज पर पीतल की एक पट्टी लगवा ले ऐसा करने से आपका काम हो जाएगा और या फिर हल्दी और सिंदूर का स्वास्तिक दरवाजे पर बना दे ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी नहीं आएगी और पाॅजिटीविटी बनी रहेगी।

Read More:- सीता नवमी पर करें यह शुभ कार्य, जीवन का हर दुख होगा हमेशा के लिए दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?