Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खंभे में बाइक टकराने से युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खंभे में बाइक टकराने से युवक की मौत

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज सुबह-सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया इस हादसे में लगभग सुबह के 7:30 बजे कृष्ण चौहान अपनी बाइक से खगेश्वर भगत के साथ जा रहे थे। इस दौरान नियंत्रण खोने से बाइक जाकर खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण चौहान की मौके पर ही मौत हो गई वही खगेश्वर भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मर्ग पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। खबर है कि गंभीर रूप से घायल युवक का अभी इलाज जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

बाइक नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

खबर के मुताबिक लीलाराम चौहान का कहना है कि उनका नाती कृष्ण चौहान अपने साथी खगेश्वर भगत के साथ घर से बिना किसी को बताएं मोटर साइकिल से गया था दोनों युवक रुडूकेला पोतरा सड़क पर मोहरलाल भगत के घर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक वाहन पर नियंत्रण होने की वजह से मोटरसाइकिल खंभे से जाकर टकरा गई। इस घटना में कृष्ण चौहान को सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई और खगेश्वर भगत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद में घायलों को तुरंत लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने कृष्ण चौहान को मृत घोषित कर दिया वही युवक का पोस्टमार्टम कर उसका शव घर वालों को सौंप दिया गया। इसके बाद साथी खगेश्वर का इलाज चल रहा है वह गंभीर रूप से घायल है।

Read More:- केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान, अज्ञात नुकसान पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?